पति बना हैवान, तेजदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारी पत्नी

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

शिमला में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को तेजदार हथियार से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मौके पर से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शाम के समय गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना शिमला के समरहिल समीप एंदड़ी गांव में पेश आई है। यह दंपति मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और शिमला में मजदूरी का काम करता है। वीरवार को एंदड़ी गांव से पुलिस को लोगों द्वारा सूचना दी गई कि यहां पर एक महिला मृत हालत में पड़ी है।

इसके बाद बालुगंज थाना व समरहिल चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पाया कि महिला के सिर पर चोटों के काफी निशाने थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है।

जानकारी मिली है कि 32 वर्षीय पुशीता नामक महिला व उसका पति निर्मल उराव एंदड़ी गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। इन्होंने 40 दिन पहले ही किराए पर मकान लिया था। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी।

पुलिस ने बालुगंज थाना के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। महिला के सिर पर उसके पति ने किस तेजदार हथियार से वार किया है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस हथियार का भी पता लगा रही है। वहीं महिला के पति ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया है, इनकारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस इस मामले में हर एक पहलू को खंगाल रही है। पुलिस मौत के पुख्ता कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ करेगी। पुलिस ने मामले की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी है। परिजनों की निगरानी में ही शव का पोस्टमार्टम होगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...