विधायक केवल सिंह पठानिया ने हीराबेन के निधन पर जताया शोक

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन के निधन होने पर बिधायक केवल सिंह पठानिया सहित शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी ने गहरा दुःख जताया। विधायक केवल पठानिया ने भगवान से बिनती की कि उनकी आत्मा को शांति दे।
इसके चलते विधायक केवल सिंह पठानिया के आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है।

विधायक केवल पठानिया ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माता के निधन की खबर सुनकर बहुत दु:खी हूं। संघर्षपूर्ण जीवन जीते हुए पूज्य माता जी ने जो आशीष व संस्कार दिए हैं उसी से आज भारत को कुशल एवं मजबूत नेतृत्व मिला है।

ऐसी पूज्य माता जी की पुण्य आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें। मां को खोने की पीड़ा असहनीय है, ईश्वर प्रधानमंत्री जी एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करें।

जानकारी के लिए बता दे कि पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं, पीएम मोदी ने ट्वीट कर अपनी मां को श्रद्धांजलि दी है। इसके बाद वे अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा पंचतत्व में विलीन हो गईं। पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...