सड़क दुर्घटना में ऋषभ पंत बुरी तरह घायल, हादसे के बाद कई बार पलटी कार

--Advertisement--

Image

खुद चला रहे थे कार, ब्लैकस्पाट पर हुआ हादसा, ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट; प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी, एक्सीडेंट के बाद कार में लग गई आग, ऋषभ पंत की मदद करने के बजाए उनके पैसे लेकर भागे युवक

दिल्ली – नवीन चौहान

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की मर्सिडीज कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। कार का शीशा तोड़कर वह समय रहते खुद बाहर निकले। जिसके बाद कार में आग लग गई।

कार में ऋषभ अकेले थे, वह खुद गाड़ी चला रहे थे। जिस स्थान पर क्रिकेटर ऋषभ की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, वह ब्लैकस्पाट है। हादसे का कारण नींद की झपकी आने का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्हें देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल लाया गया है।

मिट्टी के बड़े ढेर से टकराई थी ऋषभ की कार

नारसन बॉर्डर पर जिस जगह यह हादसा हुआ। वहां पर मिट्टी का ढेर लगा हुआ था। ऋषभ की कार इस ढेर की चपेट में आ गई और अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हुई। प्रत्‍यक्षदर्शी कुशल वीर ने बताया कि ऋषभ पंत जब दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे था तो अचानक उनकी कार मिट्टी के बड़े ढेर से टकरा गई।

पैर में चोट, की जाएगी प्‍लास्टिक सर्जरी

डॉक्‍टरों के मुताबिक ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल रेफर किया गया है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

रेलिंग से जा टकराई ऋषभ की कार

प्रत्‍यक्षदशिर्यों के मुताबिक ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। वहीं हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया। खानपुर विधायक उमेश कुमार उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे ऋषभ

शुक्रवार को अल सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार से सवार होकर दिल्ली से रुड़की की ओर आ रहे थे। बता दें कि रुड़की में ऋषभ पंत का घर है। जब उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई।

स्‍थानीय लोगों ने कार से उठाए रुपए

मर्सिडीज कार का नंबर डीएल 10 सीएन 1717 है। वहीं बताया गया कि दुर्घटना स्‍थल से ग्रामीणों ने कार से कुछ रुपए भी उठा लिए। दरअसल एक्सीडेंट के बाद कुछ रुपए भी मौके पर पड़े हुए थे।

उत्‍तराखंड सरकार उठाएगी इलाज का सारा खर्च

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एंबुलेंस की आवश्यकता होती है, तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...