नाको प्राकृतिक झील पर पहली बार आइस स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

--Advertisement--

Image

रिकांगपिओ, 29 दिसंबर – एस पी क्यूलो मथास

शीत मरुस्थलीय क्षेत्र किन्नौर के नाको स्थित प्राकृतिक झील पर पहली बार आइस स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन सहित किन्नौर टूरिज्म एसोसिएशन व किन्नौर स्की एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।

तीन दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बौद्ध धर्म गुरु परम पावन सोमंग रिनपोछे के आशीर्वाद से हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप कंवर ने इसका उद्घाटन किया । इस प्रशिक्षण शिविर में 15 से अधिक युवा भाग ले रहे है।

किन्नौर जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. मेजर शशांक गुप्ता ने बताया कि जिला किन्नौर में इस तरह के शिविरों के आयोजनों से साहसिक खेलों के लिए रास्ते तलाशे जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि यदि मौसम स्कीइंग के लिए अनुकूल रहा तो राज्य स्तर पर किन्नौर जिला के चांसू में स्कीइंग चैंपियनशिप का भी आयोजित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल ने खोया अपना वीर सपूत, नहीं रहे पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वी. एन. शर्मा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए शुक्रवार...

हिमाचल पुलिस बैंड की सिंगर कॉस्टेबल अस्पताल में भर्ती, रोते हुए सुनाया दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पुलिस विभाग में घमासान मच...