कांगड़ा में गुंडागर्दी का नंगा नाच, दो गुटे में खूनी झड़प, खूब चली हॉकियां और रॉड

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

कांगड़ा में कालेज रोड पर गुरुवार को दो गुटों द्वारा किए गए गुंडागर्दी के नंगे नाच के कारण धार्मिक नगरी शर्मशार हुई है।

खूनी झड़प में दो युवा घायल हो गए हैं, जिनमें से एक युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल कांगड़ा लगाया गया है, वहीं दूसरे को निजी अस्पताल में उपचार दिलवाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आज सुबह से ही कॉलेज रोड पर कुछ युवाओं द्वारा आपस में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था, जिसके बाद अचानक से दो गुटों में यह तनाव मारपीट में बदल गया और एक खूनी झड़प से पूरे क्षेत्र में सनसनी सी फैल गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि युवाओं में झगड़ा इतना भयंकर था कि हॉकी और राड़ों का जमकर प्रयोग किया गया।

दोनों ही गुटों में झड़प कितनी भयंकर थी कि हर कोई वहां से भागने पर मजबूर हो गया। इतना ही नहीं, धार्मिक नगरी में आए पर्यटक भी रास्ता बदलने पर मजबूर हो गए।

कालेज रोड से शुरू हुआ यह झगड़ा धर्मशाला-शिमला मुख्य मार्ग तक पहुंच गया और पूरे कांगड़ा शहर में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...