दिल्ली विश्वविद्यालय में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, बस करना होगा ये काम, 57700 होगी सैलरी

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे DU SRCC की आधिकारिक वेबसाइट srcc.edu पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक www.srcc.edu/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक DU SRCC भर्ती 2023 नोटिफिकेशन PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 80 पदों को भरा जाएगा.

DU SRCC Recruitment 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की अंतिम तिथि- 09 जनवरी

DU SRCC Recruitment 2023 के लिए रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 80
कॉमर्स- 57
अर्थशास्त्र- 15
अंग्रेजी- 01
पर्यावरण विज्ञान – 02
गणित- 03
राजनीति विज्ञान – 01
कंप्यूटर साइंस – 01

DU SRCC Recruitment 2023 के लिए योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए.

DU SRCC Recruitment 2023 के लिए वेतन

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर लेवल 7 के तहत 57700 रुपये दिए जाएंगे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...