रामपुरः पुलिस ने धरा नकली सीबीआई अफसर, कइयों को बनाया बेवकूफ़; एक विभाग के प्रोग्राम में बना चीफ गेस्ट

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

रामपुर पुलिस ने देर रात एक नकली सीबीआई अफसर को गिरफ्तार किया है, जिसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह नकली सीबीआई अधिकारी काफी लंबे समय से रामपुर और निरमंड क्षेत्र में सक्रिय था।

जानकारी के अनुसार निरमंड क्षेत्र के शौच गांव के उमेश कुमार ने रामपुर पुलिस को शिकायत की क्षेत्र के काशापाठ निवासी चरण दास ने उसे सीबीआई अधिकारी बताते हुए सर्किट हाउस रामपुर मै अपने पंचायत के रिकार्ड के साथ बुलाया है।

साथ में नकली सीबीआई का पहचान पत्र भी दिखाया और पंचायत अपने पंचायत के डॉक्यूमेंट लाने के लिए भी कहा। पुलिस ने उमेश कुमार की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार यह नकली सीबीआई अधिकारी अन्य पंचायतों में भी जाकर रिकार्ड मांगा करता था और लगभग 2 सप्ताह पूर्व रामपुर के रचोली में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य मेले में भी इस नकली सीबीआई अधिकारी को अतिथि के रूप में कर बुला कर भाषण करवाया था, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...