रेलवे गेटमैन के लिए भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती रैली 2 जनवरी को

--Advertisement--

Image

हमीरपुर 28 दिसंबर – हिमखबर – डेस्क

मुंबई रेलवे में अनुबंध आधार पर गेटमैन के पदों पर भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती के लिए 2 जनवरी को हमीरपुर के टाउन हॉल में भर्ती रैली आयोजित की जा रही है।

आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑरगेनाइजेशन जालंधर द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती रैली में चयनित होने वाले भूतपूर्व सैनिकों को कुल 32,500 रुपये मासिक वेतन तथा साप्ताहिक अवकाश मिलेगा। उनका डयूटी टाइम 12 घंटे रहेगा तथा उन्हें भोजन एवं आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

हालांकि, कंपनी इसके लिए उनकी हरसंभव मदद करेगी। आवेदक की आयु 54 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा उसके कान और आंखें फिट हों।

जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा ने इच्छुक एवं पात्र भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया है कि वे 2 जनवरी को सुबह 9 बजे पेंशन के दस्तावेजों के साथ टाउन हॉल हमीरपुर में भर्ती रैली में भाग लें।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222334 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...