बिजली बिल जमा न करने पर काटा एसबीआई की एटीएम का कनेक्शन

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

देश के सरकारी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक जोगिंद्रनगर की एटीएम के बिजली बिल का भुगतान न होने के कारण विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है।

यही नहीं, एटीएम के किराये का नियमित भुगतान न करने पर मकान मालिक ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनूप कटवाल ने बताया कि बिजली के बिल का भुगतान न होने पर मीटर काटने के आदेश जारी किए गए हैं। विभाग के बिल का कुल बकाया करीब 5530 रूपए है, जिसे अदा नहीं किया गया है।

एटीएम भवन के मालिक जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि बैंक द्वारा उनको भी नियमित तौर पर किराए का भुगतान नहीं किया जा रहा है।

उधर बैंक मेनेजर कैलाश भटट ने कहा कि बैंक का यह एटीएम आउटसोर्स पर लगा है, बैंक इसमें केवल राशी डालता है। किराया के भुगतान तथा बिजली के मीटर कटने के बारे में अधिकारीयों को अवगत करवा दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...