पैराग्लाडिंग हादसे में आरोपी पायलट गिरफ्तार, 30 साल के टूरिस्ट की हुई थी मौत

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पैराग्लाडिंग साइट डोभी में हुए हादसे में आरोपी पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है. हादसे में एक टूरिस्ट की मौत हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था.

अब मंगलवार देर शाम को पुलिस ने आरोपी पायलट को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, आरोपी को जमानत मिल गई है.पुलिस ने  पायलट  के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है.

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे  के 30 वर्षीय सूरज संजय शाह की हादसे में मौत हो गई थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का परिजनों को सौंप दिया है.

डीएसपी हेडक्वार्टर मोहन रावत ने बताया कि पतलीकूहल पुलिस स्टेशन में शिकायत मिली थी कि डोभी में पैराग्लाइडिंग के दौरान पर्यटक की मौत हुई है. पुलिस पायलट के खिलाफ 366 ,304  ए आईपीसी में मामला दर्ज किया. आरोपी पायलट को गिरफ्तार करने के बाद बेल पर छोड़ा गया है.

क्या है पूरा मामला

बीते 24 दिसंबर की यह घटना है. उड़ान के दौरान ग्लाइडर की सेफ्टी बेल्ट खुल गई और टूरिस्ट के गिरने से मौके पर ही मौत हो गई.ऊंचाई से टूरिस्ट सेब के बागीचे में गिरा था. मृतक की पहचान सूरज (30) पुणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई थी. घटना में पायलट को भी चोटें आई थी.

सूरज अपने पांच दोस्तों के साथ कुल्लू और मनाली घूमने के लिए आया था. शनिवार को सभी पैराग्लाडिंग करने के लिए डोभी पहुंचे थे. साइट से उड़ान भरने के बाद पायलट ने डोभी साइट पर टेक ऑफ करना था. लेकिन टेक लेने के बाद थोड़ी देर बाद ही यह हादसा हो गया.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...