नहीं थम रहा आवारा कुत्तों का आतंक, अब 6 साल की बच्ची को नोचा

--Advertisement--

Image

हमीरपुर, 26 दिसंबर – अनिल कपलेश

शहर के वार्ड नंबर 7 में एक बार फिर आवारा कुत्तों ने एक मासूम बच्ची पर हमला किया है। घटना में 6 साल की बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई है।

यह बच्ची प्रवासी परिवार से संबंध रखती है। घायल बच्ची के पिता की भी मौत हो चुकी है। मां मजदूरी कर अकेले दोनों बच्चों का पालन-पोषण करती है।

बता दें कि पिछले महीने ही हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 8 में आवारा कुत्तों के झुंड ने 3 साल की बच्ची किरण को नोच-नोच कर मौत के घाट उतार दिया था। अब ताजा मामले में एक बार फिर एक 6 साल की बच्ची को आवारा कुत्तों ने अपना निशाना बनाया है।
घायल बच्ची का परिवार इतना गरीब है कि रेबीज का टीका लगवाने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने इस परिवार की मदद करने के नगर परिषद और प्रशासन से मांग उठाई है।
घायल बच्ची मनीषा की मां राजकुमारी का कहना है कि उनकी बेटी दूसरी कक्षा में पढ़ती है। अचानक आवारा कुत्ते ने उसे काट दिया। उन्होंने कहा कि अकेले ही वह अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण करती है।
अब उनके पास इतने पैसे नहीं है कि बच्चे का इलाज करवा पाए। उन्होंने जिला प्रशासन से गुजारिश की है, उन्हें तत्काल फौरी राहत  प्रदान की  जाए ताकि बच्ची का ईलाज करवाया जा सके।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...