प्रसव के बाद महिला की मौत पर हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

क्षेत्रीय अस्पताल में महिला की प्रसव के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत का मामला सामने आया है। जिस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया व डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल में डिलीवरी के लिए उपमंडल गगरेट की एक महिला एडमिट हुई थी। डिलीवरी के दौरान महिला ने बच्ची को जन्म दिया, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में रखा गया था।

वहीं प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। बिगड़ती हालत को देख अस्पताल में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ ने महिला का उपचार शुरू किया।

अचेत अवस्था में देख तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाए। इसी बीच डॉक्टर ने प्रसूता को आगामी उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रैफर करने का फैसला लिया।

जिसके बाद परिजन चिकित्सक को साथ ले जाने पर अड़ गए। हंगामा बढ़ते देख मजबूरन स्त्री रोग विशेषज्ञ को भी पीजीआई जाना पड़ा।

वहीं, डॉक्टर ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद पीजीआई जा रही डॉक्टर की गाड़ी को मैहतपुर में रोका गया। जहां से पुलिस जवान साथ गया।

पीजीआई में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्रीय अस्पताल के एमएस डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि परिजन स्त्री रोग विशेषज्ञ को जबरन पीजीआई साथ ले गए। जिसको लेकर पुलिस को सूचना दी गई थी।

उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस जवान को डॉक्टर के साथ पीजीआई भेजा गया था। महिला चिकित्सक की सुविधा के लिए पुलिस सहायता भी मुहैया करवाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...