विजिलैंस जांच में खुलासा, नए साल में होने वाली इन 2 और परीक्षाओं के पेपर भी हुए लीक

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित होने वाली 2 और परीक्षाओं के पेपर भी लीक हुए हैं। इसका खुलासा विजिलैंस जांच में हुआ है। आयोग की वरिष्ठ अधीक्षक एवं मुख्य आरोपी उमा आजाद के घर से बरामद 2 पेपर कम्प्यूटर ऑप्रेटर और जूनियर ऑडिटर्ज की परीक्षा से संबंधित हैं।

इनमें से कम्प्यूटर ऑप्रेटर की भर्ती परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा पहली जनवरी को होगी। इसके बाद नए साल में ही जूनियर ऑडिटर्ज की लिखित परीक्षा होनी है। अब ये दोनों परीक्षाएं भी रद्द हो सकती हैं।

इन परीक्षाओं के पेपरों का सौदा कितने में हुआ और एक पेपर कितने में बेचा गया, इसकी जांच हो रही है। पेपर लीक करवाने के एंगल से जांच आगे बढ़ेगी। इसमें और नए खुलासे हो सकते हैं।

जांच का बढ़ेगा दायरा

अब विजीलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की जांच का दायरा बढ़ेगा। पिछले 5 वर्षों में आयोजित करवाई गईं परीक्षाओं का पूरा डाटा खंगाला जाएगा। 3 वर्ष से तो मुख्य आरोपित एक ही सीट पर अंगदरूपी पांव जमाए हुई थी। उसे किसका संरक्षण प्राप्त था, इसके बारे में सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं।

बड़े मगरमच्छों तक पहुंच सकती है जांच की आंच

विजीलैंस की जांच की आंच बड़े मगरमच्छों तक पहुंच सकती है। ऐसा माना जा रहा है जांच न केवल लंबी चलेगी बल्कि इसे तार्किक अंत तक भी पहुंचाने के निर्देश हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नए निर्देश जारी किए हैं।

कड़ा करेंगे कानून : मुख्य सलाहकार

मुख्यमंत्री के मुख्य मीडिया सलाहकार नरेश चौहान कहते हैं कि अगर जरूरत हुई तो कानून को और कड़ा करेंगे। इस मामले को केंद्र के साथ भी उठाएंगे। राजस्थान पैटर्न को भी स्टडी किया जाएगा। सुक्खू सरकार पेपर लीक मामले में किसी को भी नहीं बख्शेगी, चाहे आरोपी कितना ही बड़ा क्यों न हो, कानून अपना काम करेगा।

क्या बोले एडीजीपी विजीलैंस

एडीजीपी विजीलैंस सतवंत अटवाल ने बताया कि जेओए आईटी पेपर लीक मामले की जांच तेजी के साथ आगे बढ़ रही है। जिन 2 परीक्षाओं के पेपर बरामद हुए हैं, उनमें से एक की परीक्षा पहली जनवरी को होनी है, वहीं दूसरी परीक्षा जनवरी के बाद होगी। पेपर मुख्य आरोपित के कब्जे से बरामद हुए हैं। इनकी हरेक एंगल से जांच हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...