हिमाचल की धौलासिद्ध प्रोजेक्ट साइट में 2 मजदूर डूबे, दोनों की मौत

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत धौलासिद्ध प्रोजेक्ट साइट में दो मजदूरों की पानी में डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई है.

मृतकों की पहचान रमेश चंद (41) पुत्र मूलाराम निवासी सलूणी क्षेत्र के खदर गांव तथा घनश्याम (43) पुत्र नरेश कुमार निवासी सलूणी क्षेत्र के सरड गांव के तौर पर हुई है.

साइट से अब तक दोनों के शव बरामद ना होने के कारण अब एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है. गौर हो कि इससे पहले कुछ माह पूर्व भी यहां इसी तरह दो मजदूरों की डूबने से मौत हो गई थी और कुछ ही समय बाद इस तरह की अब यह दूसरी घटना घटी है.

जानकारी के अनुसार, रमेश और घनश्याम रविवार दोपहर बाद कपड़े धोने के लिए प्रोजेक्ट के चेक डैम से करीब डेढ़ सौ मीटर आगे दूर गए थे. यहां काफी मात्रा में पानी ठहरा हुआ है. पानी में एक चट्टान पर जब यह कपड़े धो रहे थे तो अचानक एक का पैर फैसला और वह पानी में डूब गया.

दूसरे ने जब उसे बचाने के लिए शोर मचाया तो उसका भी पैर फिसला और वह भी पानी में समा गया. शोर सुनकर जब अन्य लोग रस्सी आदि साथ लेकर घटनास्थल तक पहुंचे तो काफी देर हो चुकी थी.

अंधरे के चलते रोकी तलाश

प्रोजेक्ट प्रशासन की सूचना पर जब नादौन पुलिस मौके पर पहुंची तो सर्च अभियान चलाया गया. लेकिन देर शाम तक कोई सफलता ना मिलने के कारण एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है. पता चला है कि यह दोनों कर्मचारी सागर मटठा कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए काम करते थे.

इस संबंध में मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है.

अब आगे एनडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चलाएगी. उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...