75 वर्ष से ऊपर आयु के पूर्व सैनिक को एक मुश्त वकाया राशि प्रदान करे सरकार 

--Advertisement--

Image

भूतपूर्व सैनिकों के पक्ष में ओ आर ओ पी पैंशन निर्धारण पर कैबिनेट स्वीकृति का स्वागत, 75 वर्ष से ऊपर आयु पार कर चुके पूर्व सैनिक को एक मुश्त वकाया राशि देने की मांग। 

डोल/भटहेड़ – अमित शर्मा 

पूर्व सैनिक एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार द्वारा जारी कैबिनेट अनुमोदित उस प्रेस नोट का का स्वागत किया है।

जिसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल कैबिनेट द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के पक्ष में जुलाई 2019 से देय ओ आर ओ पी पैंशन बढ़ौतरी मामले में स्वीकृति प्रदान करते हुए चार बराबर किश्तों में बकाया राशि का भुगतान किए जाने की बात कही है।

जबकि विधवा पेंशन एवं गालनंटरेरी अवार्ड्स प्राप्त पैंशन नर पूर्व सैनिकों को वकाया राशि का भुगतान एकमुश्त किए जाने की घोषणा की गई है।

अतः इस एवज में पूर्व सैनिक एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा सहित सेवानिवृत्त कर्नल सुभाष पठांनिया, कर्नल भीखम जंबाल , कर्नल मालूक राणा , कैप्टन बचितर चंदेल , कैप्टन कांशीराम आदि द्वारा केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं वित्तमंत्री से मांग की है कि 75 आयु सीमा पार कर चुके समस्त पूर्व सैनिकों के पक्ष में भी बढ़ी हुई ओ आर पी पैंशन की बकाया राशि का भुगतान एक मुश्त किया जाए।

ताकि उम्र अंदाज पूर्व सैनिकों को पैंशन बढ़ौतरी के एवज में मिलने वाली बकाया राशि की प्राप्ति केलिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े और बकाया राशि का लाभ एकमुश्त प्राप्त करके अपने जीते जी अपने जीवन बसर करने पर खर्च कर सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...