समस्याओं के शीघ्र समाधान के साथ पात्र लोगों तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ:एसडीएम अनिल भारद्वाज

--Advertisement--

Image

सुशासन सप्ताह के तहत कमनाला पंचायत में विशेष शिविर आयोजित, शिविर में प्राप्त हुए 19 मामले, इंतकाल के 11 मामलों का भी निपटारा।

नूरपुर – देवांश राजपूत 

आमजन से जुड़ी सरकारी योजनाओं के प्रभावी रूप से क्रियान्वयन के लिए प्रशासन द्वारा 25 दिसम्बर तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के तहत शनिवार को विकास खंड की कमनाला पंचायत के प्राचीन शिव मंदिर मठोली के प्रांगण में विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम अनिल भारद्वाज ने की।

इस शिविर में सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रशासन चला, गांव की ओर थीम के तहत क्षेत्र की पांच पंचायतों जिसमें कमनाला, ग्योरा, भलेटा, छत्तरोली और जसूर पंचायत के लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ उनका समाधान किया गया।

इस मौके पर प्रशासन के पास विभिन्न विभागों से जुड़े 19 मामले प्राप्त हुए जिन्हें सम्बंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।

तहसीलदार संदीप कुमार ने इस शिविर में इंतकाल के 11 मामलों को दर्ज करने सहित राजस्व सम्बधी अन्य मामलों का निपटारा किया।

एसडीएम ने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने सहित समाज के सभी वर्गों के लिए सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि अधिकारी योजनाओं की जानकारी गांवों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास सुनिश्चित करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

ये रहे मौजूद 

इस मौके पर बीडीओ डॉ बशीर खान, बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी अनुराधा सहित अन्य विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...