श्रम एवं रोजगार विभाग के 2 कार्यालय बंद, सुक्खू सरकार ने डीनोटीफाई किए धर्मपुर और शाहपुर ऑफिस

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश में पूर्व जयराम सरकार के समय में खोले गए कार्यालायों को बंद करने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश में बनी कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की सरकार ने अब प्रदेश में श्रम एवं रोजगार विभाग के दो कार्यालय भी बंद कर दिए हैं।

सरकार द्वारा कैबिनेट के फैसले के अनुसार पूर्व जयराम सरकार के कार्यकाल में खोले गए करीब 574 कार्यालयों और संस्थानों को बंद किया जाएगा।

ये संस्थान या तो अपग्रेड हुए थे या नए खोले गए थे, लेकिन इनमें से किसी भी संस्थान के लिए वित्त विभाग द्वारा हरी झंडी नहीं दी गई थी। शनिवार को अप्रैल 2022 के बाद खोले गए श्रम एवं रोजगार विभाग के दो कार्यालयों को बंद कर दिया गया है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार द्वारा डीनोटीफाई किए गए कार्यालयों में रोजगार कार्यालय शाहपुर और श्रम नीरिक्षक कार्यालय धर्मपुर शामिल हैं।

श्रम एवं रोजगार विभाग के सचिव द्वारा श्रम एवं रोजगार विभाग के दोनों कार्यालयों को डीनोटीफाई करने के आदेश जारी किए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...