लंज कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

--Advertisement--

Image

लंज/शाहपुर – अमित शर्मा

राजकीय महाविद्यालय लंज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय महाविद्यालय लंज के प्राचार्य डॉ वेद प्रकाश पटियाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

इस दौरान महिला और पुरुष वर्ग में 200, 400 मीटर दौड़, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक ऊंची कूद तथा लंबी कूद का आयोजन किया गया। महिला वर्ग में ऊंची कूद में लंबी कूद में रिंकल मुस्कान तथा अक्षिता ने पहला दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।

200 मीटर में अनन्या, शिवाली शर्मा व विनता प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे 400 मीटर में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में ऊंची कूद में रोहित ने पहला अभिषेक ने दूसरा तथा संचित ने तीसरा स्थान हासिल किया।

लंबी कूद में अभय , अंशुल तथा नीतीश ने पहला दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर में अभिषेक, अभय तथा अंशुल ने पहला दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा गत दो दिनों तक वालीवॉल, कबड्डी तथा बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागियों को मेडल के द्वारा सम्मानित किया गया तथा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में पुरुस्कृत किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह-सुबह कांपी धरती

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आज यानी...

रन-वे से पहले एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों को घर, एयरपोर्ट का 3010 मीटर बनेगा रन-वे

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्थापितों के पुनर्वास को प्राथमिकता। हिमखबर डेस्क  हिमाचल...