ऊना : चार छोटे-बड़े वाहनों की टक्कर में वृद्ध समेत महिला घायल, कार चालक फरार

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

मैहतपुर से ऊना आ रही एक कार बहडाला में अनियंत्रित होकर चार छोटे-बड़े वाहनों की टक्कर में एक वृद्ध राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया। बेकाबू कार चताड़ा मोड़ पर सड़क के बीचों-बीच बने डिवाइडर से जा टकराई।

हादसे में वृद्ध समेत एक अन्य कार में सवार महिला जख्मी हुए हैं। दोनों को 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को एक कार मैहतपुर से ऊना की ओर आ रही थी। बहडाला पहुंचने पर कार ने बेकाबू होकर सड़क किनारे दो स्कूटी, एक बाइक व एक चंडीगढ़ नंबर कार को टक्कर मार दी।

इस दौरान कार ने एक वृद्ध को भी टक्कर मार दी। जिसके बाद अनियंत्रित कार चताड़ा मोड़ पर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में चंडीगढ़ नंबर कार में सवार एक महिला व वृद्ध जख्मी हुए हैं।

जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसपी अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...