पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले संस्थानों को डिनोटिफाइड करने से ज्वाली भाजपा लाल

--Advertisement--

Image

संस्थानों को बन्द करने की बजाए 10गारंटियों को पूरा करे सरकार – संजय गुलेरिया

ज्वाली – अनिल छांगु

पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा ज्वाली में खोले गए पटवार सर्किल सोलदा व जांगल, सिविल अस्पताल ज्वाली को 100 बैड करने, बीडीओ कार्यालय ज्वाली , राजकीय आईटीआई कोटला, राजकीय डिग्री कॉलेज कोटला को सत्तासीन कांग्रेस सरकार द्वारा डिनोटिफाइड करने से ज्वाली भाजपा लाल हो गई है तथा ज्वाली भाजपा ने इसके विरोधास्वरूप कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

शुक्रवार को ज्वाली भाजपा ने भाजपा नेता संजय गुलेरिया के नेतृत्व में एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर मांग उठाई है कि मौजूदा कांग्रेस सरकार के ऐसे निर्णयों पर रोक लगाई जाए तथा जनहित में संस्थानों को डिनोटिफाइड न किया जाए।

भाजपा कार्यालय लब से लेकर भाजपा नेता संजय गुलेरिया के नेतृत्व में मिनी सचिवालय जवाली तक रैली निकाली गई जिसमें सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने कहा कि प्रदेश की सत्तासीन कांग्रेस सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है तथा पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानों को बन्द करने पर तुली हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्तासीन सरकार ऐसा करके जनता का ध्यान 10 गारंटियों से भटका रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले अपने द्वारा दी गई गारंटियों को पूरा करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...