हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में वार्षिक समारोहों पर लगाई रोक

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोहों के आयोजन पर रोक लगा दी है। यह रोक मंत्रिमंडल के गठन तक प्रभावी रहेगी। हालांकि इस संदर्भ में अब तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं किए गए हैं लेकिन उच्चाधिकारियों के हवाले से ऐसे मौखिक आदेश स्कूल प्रशासन को जारी हुए हैं।

इन आदेशों में स्कूलों में अभी वार्षिक समारोहों व पुरस्कार वितरण समारोह नहीं करवाए जा सकेंगे। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल के गठन के बाद ही ऐसे समारोह का आयोजन हो सकेगा, जिसमें मंत्री से लेकर विधायक शामिल हो सकेंगे।

सरकार से फैसल से स्कूल प्रशासन परेशान

उधर, सरकार के फैसले से स्कूल प्रशासन परेशान है। स्कूलों ने वार्षिक समारोहों की सभी तैयारियां कर ली हैं। मेधावियों के लिए मोमैंटो व प्रमाण पत्र तैयार करवा लिए हैं। इसके साथ ही स्कूलों में अन्य तैयारियां भी कर ली गई हैं लेकिन सरकार के आदेशों से स्कूलों की तैयारियों पर पानी फिर गया है।

इससे विद्यार्थी भी नाखुश हैं। विद्यार्थियों को स्कूल के वार्षिक समारोह का इंतजार रहता है। खासकर वे विद्यार्थी जिन्हें या तो खेलकूद प्रतियोगिता में पुरस्कार मिलना है या शैक्षणिक गतिविधियों में सम्मान मिलना है।

विंटर वैकेशन स्कूलों में अगले साल ही हो पाएंगे वार्षिक समारोह

सरकार के इस फैसले से अब विद्यार्थियों को इस पुरस्कार के लिए इंतजार करना पड़ेगा। विंटर वैकेशन स्कूलों के तो अगले साल ही अब ये वाॢषक समारोह हो पाएंगे। इन स्कूलों में 31 दिसम्बर से छुट्टियां हो रही हैं, ऐसे में जिन स्कूलों में अभी तक ये समारोह नहीं किए गए हैं, वे अब अगले साल ही वार्षिक समारोह कर पाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...