ठानपुरी में कार-बस के बीच जबरदस्त टक्कर, युवती सहित 6 लोग घायल

--Advertisement--

Image

नगरोटा बगवां – राजीव जस्वाल

पुलिस थाना नगरोटा बगवां के अंतर्गत वीरवार शाम को ठानपुरी में एक निजी बस व कार की टक्कर हो गई। इसमें 6 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए टांडा अस्पताल भेजा गया है।

थाना प्रभारी रमेश ठाकुर ने बताया कि बस पठानकोट से बैजनाथ जा रही थी कि ट्रक को ओवरटेक कर रही एक कार की बस से टक्कर हो गई। टक्कर के दौरान बस एक मकान की दीवार से जा टकराई, जिससे मकान को भी नुक्सान पहुंचा है।

वहीं कार के अगले हिस्से का काफी नुक्सान हुआ है। कार सवार 5 युवक ज्वालामुखी के रहने वाले हैं और सभी घायल हैं, जिनका उपचार टांडा में चल रहा है। इसके अलावा बस में सवार एक युवती भी घायल हुई है।

घायलों की पहचान मोहित, रनीश, नतीश, अमित व विशाल निवासी ज्वालामुखी और बस सवार युवती नैना निवासी मस्सल के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...