कोरोना के नए वैरिएंट से भारत को कितना खतरा? स्वास्थ्य मंत्री ने संसद में किया खुलासा

--Advertisement--

Image

दिल्ली – नवीन चौहान

चीन समेत कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट ने हाहाकार मचा रखा है। चीन में तो हालात बेकाबू हो गए हैं, आलम यह है कि अस्पताल में मरीजों को जगह तक नहीं मिल रही। रोजाना सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है।

वहीं, चीन में फैले इस नए वैरिएंट ने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है। सरकार अलर्ट हो गई है। इसी बीच गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में देश में कोरोना के हालात और उससे निपटने के लिए सरकार की तरफ से अबतक की तैयारियों के बारे में अवगत करवाया।

स्वास्थ्य मेंत्री ने कहा कि कोरोना अभी गया नहीं है। दुनिया में कोरोना के मामले तेजी से फैल रहे हैं, लेकिन भारत में हर दिन औसतन 153 केस आ रहे हैं। भारत में कोरोना वैक्सीन के 220 करोड़ डोज लगाए जा चुके हैं। 90 प्रतिशत पात्र लोगों को कोरोना के दोनों डोज लग चुके हैं।

वहीं, 35 करोड़ लोगों ने प्रीकॉशन डोज लगवा ली है। कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।’ उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है दूसरे देशों के मुकाबले भारत में स्थिति अच्छी है।

इसके साथ ही उन्हों कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 से निपटने के लिए तीन मंत्री भी दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमें विदेशों से आने वाले लोगों की जांच करनी होगी, मास्क लगाना होगा और जीनोम सीक्वेसिंग के जरिए यह पता लगाना होगा कि कोई नया वैरिएंट आ त नहीं गया है।

कोरोना के बदलते वेरिएंट से जो भी समस्या पैदा हुई है सरकार उसपर नजर रख रही है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से बूस्टर डोज लेने और कोविड प्रोटोकॉल के पालन की भी अपील की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...