पांवटा में युवक पर दागी गोली, बाइक सवार नकाबपोशों ने पहले लोहे की रॉड-गंडासी से बोला हमला

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल पांवटा साहिब के भूपपुर में एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के भूपपुर में शर्मा पेट्रोल पंप के नजदीक बुधवार देर शाम लगभग सात-आठ नकाबपोश हमलावरों ने एक व्यक्ति महिंद्र पाल सिंह उर्फ गल्लू सैणी के ऊपर जानलेवा हमला किया तथा उसके साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावरों ने गल्लू सैणी के ऊपर एक गोली चला दी।

गोली चलाने वाले आरोपी बाइक पर बताए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए धर पकड़ तेज कर दी है। वहीं, पांवटा के साथ लगती सभी सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया है।

डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने बताया कि कुछ लोग बाइक्स में सोनू इलेक्ट्रीशन दुकान पर पहुंच गए तथा यह सभी दुकान के अंदर आकर गोलू सैणी को रॉड व लोहे की पाइप से मारने लग गए।

इस दौरान एक युवक के पास धारदार गंडासी भी थी। इनकी मारपीट से इसे बाईं बाजू व सीधे हाथ में चोट लगी है। जब यह बाहर सडक़ की तरफ भागने लगा तो उनमें से एक युवक ने जिसके साथ में कट्टा ले रखा था सडक़ से इसे सामने से फायर किया जो फायर इसके दाहिने काछ के नीचे से इसकी स्वेटर के अंदर पहनी बनियान से लगकर निकल गई।

मारपीट करके इसे जान से मारने की धमकियां देकर सभी लोग बद्रीपुर की तरफ अपने-अपने मोटरसाइकिल में भाग गए। बता दें कि गोलू सैणी पर पहले ही कई मुकदमें दर्ज हैं, जिसके चलते यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है। गोलीकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावरों ने नकाब पहने हुए थे।

डीएसपी रामाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...