डलहौजी: डीएसपी हेमंत ठाकुर ने लांच किया कनाडा निवासी मीरा का सूफी गाना 

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गूरूंग 

कनाडा निवासी मीरा जो पिछले कुछ सालों से डलहौजी के पास बनीखेत मैं रह रही है और उन्होंने बनीखेत में में एक मेडिटेशन सेंटर भी खोल रखा है और वह खुद भी दिन रात परमात्मा की भक्ति में मगन रहती है।

मीरा का माता-पिता द्वारा दिया गया नाम मनदीप है परंतु एक फकीर ने बचपन से ही इनके अंदर प्रभु भक्ति और इनकी धार्मिक प्रवृत्ति को देखते हुए इनका नाम भगवान कृष्ण की भगत मीरा के नाम पर रख दिया।

आज इनके मेडिटेशन सेंटर बनीखेत में मीरा के सूफी गाने जीना तेरे बिना मरना तेरे बिना को मुख्य अतिथि डलहौजी के डीएसपी हेमंत ठाकुर ने लांच किया।

जबकि डलहौजी के एसएचओ अनिल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। डलहौजी प्रेस क्लब के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित हुए मीरा ने बताया कि यह सूफी गाना उन्होंने परमात्मा के प्रति अपना प्रेम प्रकट करने के लिए और परमात्मा के लिए खुद लिखा है।

कंपोज किया है और खुद ही गाया है इसके लिए उन्होंने इसके डायरेक्टर मनजिंदर बूटर, सारी टीम और पंजाबी सिंगर काशीनाथ का धन्यवाद किया।

डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने इस सूफी गाने की लॉन्चिंग पर मीरा को बधाई दी और इसकी सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका यह सूफी गाना लोगों को धार्मिक संदेश देगा और प्रभु भक्ति की और जागरूक करेगा।

मीरा ने अपने इस सूफी गाने को आए हुए मेहमानों के लिए लाइव भी गाया मीरा ने कहा जिंदगी में आई रुकावट के कारण लोग परमात्मा का नाम लेना भूल गए हैं जो कि ठीक नहीं है।

सूफी गाने की लॉन्चिंग के खुशी के अवसर पर मीरा द्वारा केक भी काटा गया मीरा द्वारा मुख्य अतिथि डीएसपी हेमंत ठाकुर को टोपी और शाल देकर सम्मानित भी किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...