पानी की बूंद बूंद को तरस रहे गांव पलेही गणूण के वाशिंदे, एक माह से नल में नहीं टपकी पानी की बूंद

--Advertisement--

Image

पानी की बूंद बूंद को तरस रहे गांव पलेही गणूण के वाशिंदे, एक माह से नल में नहीं टपकी पानी की बूंद

चम्बा – भूषण गूरूंग 

यूं तो पिछली सरकार ने हर घर नल योजना के तहत हर घर में नल तो लगा दिये परंतु आज भी कई जगहों पर पानी की बूंद तक नहीं आई है ।

ऐसा ही मामला विधानसभा क्षेत्र चुराह के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत चकलू के गंव पलेही में देखने को आया है ।

इस गांव में पिछले एक माह से पानी की एक बूंद भी नल से नहीं टपकी है । ऐसे में उन्हे मेन रोड़ में स्थित हैंडपंप से पानी ढोकर लाना पड़ता है ।

ऐसे में पीने को पानी तो ढोया जा सकता है परंतु कपड़े धोने के लिये, शौचालय के लिये व पशुओं को पिलाने के लिये पानी ढोकर लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

पानी की इस मांग को लेकर स्थानीय लोग कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं परंतु इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है ।

स्थानीय लोगों में मान सिंह, मालती देवी, हंस राज, बिमला देवी व अंजू देवी आदि ने बताया कि इस विषय में कई बार जल शक्ति विभाग को अवगत करवा चुके हैं।

परंतु एक माह बीत जाने के बाद भी उन्हे पानी नसीब नहीं हुआ है । जिससे उन्हे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।

अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन हमें आंदोलन भी करना पड़ सकता है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...