श्रमदान एवं कार्य शिविर के अंतिम दिन प्राचीन बंद पड़ी वावड़ी को किया साफ

--Advertisement--

Image

रिवालसर – अजय सूर्या

जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंडी और मारुती युवा मंडल कोठी गैहरी के संयुक्त तत्वावधान से कोठी गैहरी में पांच दिवसीय खंड स्तरीय श्रमदान एवं कार्य शिविर के अंतिम दिन कार्यशिविर में भाग ले रहे स्थानीय लोगों के द्वारा प्राचीन बंद पड़ी वावड़ी को साफ किया गया, और वावड़ी के जल को पिने योग्य बनाया गया ।

इसके साथ पंचायत परिसर में बन रहे खेल मैदान के आस पास उगी गंदी झाड़ियों को साफ किया गया। इस कार्यक्रम में जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी जगदीश नायक ने कार्यशिविर में भाग ले रहे स्थानीय लोगों और युवाओं को सम्बोधित करते हुए देश के विकास में अहम भूमिका देने का आग्रह किया ।

इसके साथ युवा सेवा एवं खेल विभाग के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को बताकर जागरूक किया।

ये रहे उपस्थित

इस कार्यशिवर के अंतिम दिन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी सचिन सकलानी , मारुती युवा मंडल प्रधान अजय, वार्ड पंच दीपिका, तारा देवी, लता देवी, द्रमति देवी, केशव, रुको देवी, पूनम, सरस्वती, एवं अन्य लोग स्थानीय लोग मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...