NH-5 पर नाले में गिरी कार, एक की मौत…दूसरा घायल

--Advertisement--

Image

रिकांगपिओ, 21 दिसंबर – एस पी क्यूलो मथास

जिला के पूह के भगत नाले के समीप एक मारुति कार 100 मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक अन्य घायल हुआ है।

घायल का सीएचसी पूह में उपचार के बाद रिकांगपिओ अस्पताल रैफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात को पूह से आकपा की ओर एक मारुति कार भगत नाले के समीप 100 मीटर नीचे  खाई में लुढ़क गई।  कार सतलुज नदी किनारे जा पहुंची।
घटना की सूचना मिलते ही पूह थाने की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ग्रामीणों के सहयोग से मृतक व घायल को सड़क तक पहुंचाया और अस्पताल लाए।
मृतक की पहचान चालक राज बहादुर नेगी (44), गांव आकपा, तहसील मूरंग, जिला किन्नौर के रूप में हुई।  जबकि अनूप नेगी (34), गांव आकपा, तसहील मूरंग, जिला किन्नौर के तौर पर हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत और अन्य व्यक्ति घायल है। इसका उपचार रिकांगपिओ अस्पताल में चल रहा हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...