पालमपुर रूट की निजी बस से पकड़ी 523 ग्राम चरस, चंबा-जोत मार्ग पर पुलिस ने धरा युवक

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

चंबा-जोत मार्ग पर पुलिस की एसआईयू सेल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान निजी बस में सवार एक व्यक्ति से 523 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी की पहचान विक्की वासी गांव भलुई तहसील चुराह के तौर पर की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम ने मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगवाई में ओबडी चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान होली पालमपुर रूट की निजी बस को निरीक्षण हेतु रोका गया।

इस दौरान बस में सवार विकी पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। पुलिस को विकी की गतिविधियां देखने पर पूछताछ की गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली, तो 523 ग्राम चरस बरामद हुई।

उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर अजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अफसरों का कैडर कम करेगी सुक्खू सरकार, केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी

प्रशासनिक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती...

घुमारवीं की बेटी विदिशा कालरा बनीं कर्नाटक-गोवा की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

हिमखबर डेस्क बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कपाहड़ा पंचायत के...

श्री रेणुका जी मेला ग्राउंड में शादी समारोह में परोसी गई शराब, धार्मिक भावनाएं आहत…

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल के पवित्र स्थल श्री रेणुका जी...