बाल-बाल बचा ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक कर्मी, पांव पर चढ़ा टायर

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर

तेज रफ़्तार कार ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी को घायल कर दिया। गनीमत रही कि जानी नुकसान नहीं हुआ। सोलन-कुमारहट्टी बाईपास पर ड्यूटी कर्मी को यातायात नियंत्रण कक्ष सोलन से सूचना प्राप्त हुई कि एक इनोवा कार (HR 26EX-2772) शिमला से चंडीगढ़ की तरफ आ रही है, जो यातायात में बाधा पहुंचा रही है।

ट्रैफिक कर्मी ने सपरुन बस स्टॉप के नजदीक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी के चालक ने अगला टायर ट्रैफिक कर्मी के बूट पर चढ़ा दिया।

कार चालक की पहचान गर्वित पुत्र विजय कुमार गांव व डाकखाना दौलताबाद जिला गुरुग्राम हरियाणा के रूप में हुई। चालक मौजूद लोगों के साथ बहस बाजी करने लगा। साथ ही ट्रैफिक कर्मी की ड्यूटी में भी बाधा पहुंचाई।

ट्रैफिक कर्मी गुरदेव सिंह शिकायत पर चालक की खिलाफ पुलिस थाना सोलन में आईपीसी की धारा 279,336,186 के अलावा मोटर वाहन अधिनियम की धारा-179  के तहत मामला दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...