दिल्ली के एनएसयूआई कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, राष्ट्रीय नेताओं से की मुलाकात

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली स्थित एनएसयूआई राष्ट्रीय मुख्यालय पर पहुंचे। कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिलकर विशेष चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ हिमाचल एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष छतर ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने मुख्यालय प्रांगण में एनएसयमआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवा व छात्र नेताओं को सच्ची राष्ट्रभक्ति व सेवा भाव से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

अपने कॉलेज व यूनिवर्सिटी के दिनों को याद करते हुए उन्होंने अपने छात्र राजनीति के कुछ खट्टे-मीठे अनुभव भी छात्रों व कार्यकर्ताओं से साझा किए।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर एनएसयूआई के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी गौरव तुशीर, प्रदेशाध्यक्ष छतर ठाकुर और पूर्व में में रहे राष्ट्रीय अध्यक्षों में रोहित चौधरी, अमृता धवन, अलका लांबा सहित सैंकड़ो छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...