कांग्रेस ने चुनावों से पूर्व लोगों से जो भी वादे किए वह सब किए जाएंगे पूरे

--Advertisement--

Image

शिमला, 17 दिसम्बर – नितिश पठानियां
प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा है कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने चुनावों से पूर्व लोगों से जो भी वादे किए है वह सब पूरे किए जाएंगे।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार बनने के बाद अपने पहली पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए नरेश चौहान ने अपनी इस नियुक्ति के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिकार्जुन खरगें, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी सहित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज मुख्यमंत्री के पद पर एक ऐसा पार्टी कार्यकर्ता बैठा है जो संगठन के ग्रास रूट से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो मान सम्मान उन्हें दिया है वह सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का है और इसके लिये वह सदैव उनके आभारी रहंगे।
नरेश चौहान ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि सरकार अंबुजा व एसीसी सीमेंट फेक्टरियों की तालाबंदी को लेकर गम्भीर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव से इस मामलें को जल्द सुलझाने को कहा है ।
उन्होंने कहा कि सरकार इन कंपनियों से जुड़े लोगों के हितों से किसी भी प्रकार से खिलवाड़ नही होने देगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दो तीन दिनों में समस्या का हल हो जाएगा।
नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की शानदार जीत से प्रदेश के लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं में उतसाह है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में 21 दिसम्बर को मुख्यमंत्री का शानदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के हर जिले में मुख्यमंत्री का अभिनंदन समारोह आयोजित करेगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...