मुख्यमंत्री बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू का कांगड़ा जिले का पहला दौरा, 21 को आएंगे धर्मशाला

--Advertisement--

Image

सीएम का धर्मशाला पहुंचने पर होगा भव्य स्वागत, जोरावर स्टेडियम में अभिनंदन समारोह

शाहपुर – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने पहले दौरे पर 21 दिसंबर को धर्मशाला आएंगे। शपथ ग्रहण के बाद पहली दफा कांगड़ा जिला आ रहे मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत को लेकर जिलावासियों समेत कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।

धर्मशाला में मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत के साथ ही जोरावर स्टेडियम में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। बता दें, विधानसभा भवन तपोवन, धर्मशाला में 22 दिसंबर से विधानसभा का सत्र लगने जा रहा है, इसे लेकर राज्यपाल ने अधिसूचना जारी कर दी है।

शाहपुर के कांग्रेस विधायक व प्रदेश महासचिव एवं अभिनंदन समारोह के समन्वयक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बतौर सीएम कांगड़ा जिले का पहला दौरा ऐतिहासिक होगा और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

उनके यहां आने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जन भी अपने मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

प्रेरणादायक है सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का सफर

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकल कर अपनी योग्यता से सूबे के शीर्ष पद तक पहुंचे सुखविंदर सिंह सुक्खू आम जन के लिए संघर्ष से सफलता के आदर्श हैं। जन मन से सीधा जुड़ाव उनकी ताकत है।

केवल पठानिया ने कहा कि एनएसयूआई के आम कार्यकर्ता से सीएम बनने तक का सुखविंदर सिंह सुक्खू का सफर पार्टी कार्यकर्ताओं समेत सभी केे लिए प्रेरणादायक है।

अभिनंदन समारोह में जिलेभर से आएंगे लोग

उन्होंने कहा कि जोरावर स्टेडियम में शानदार अभिनंदन समारोह का आयोजन कर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस समारोह में जिलेभर से कार्यकर्ता और आम लोग मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने, अपनी खुशी जताने और पूरी मजबूती से साथ चलने का संकल्प लेकर बहुत बड़ी संख्या में पधारेंगे।

सीएम के स्वागत को उत्सुक हैं कांगड़ा जिलावासी

केवल पठानिया ने कहा कि विधानसभा चुनावों में कांगड़ा जिले के प्रबुद्ध मतदाताओं ने पूरे दिल से कांग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है। जिले की 10 सीटें जिता कर प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के सबल नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में कांगड़ा का बड़ा योगदान है। और अब सभी कांगड़ा जिला वासी अपने मुख्यमंत्री के यहां पधारने पर उनके स्वागत-अभिनंदन के लिए बहुत उत्सुक हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...