डोमिनोज पिज्जा की नई शाखा के लिए 19 दिसम्बर को साक्षात्कार

--Advertisement--

Image

मंडी, 16 दिसम्बर – डॉली चौहान

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने बताया कि जवाहर पार्क सुन्दरनगर में डोमिनोज पिज्जा की शाखा खुलने जा रही है, जिसके लिए नियोक्ता द्वारा 10 पुरूष और 5 महिला आवेदकों की जरूरत है ।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या अधिक, आयु सीमा पुरूष आवेदक के लिए 18 से 40 वर्ष तथा महिला आवेदक के लिए 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।

पुरूष आवेदक के पास मोटर बाईक चलाने का लाइसैंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकांउट, स्मार्ट फोन और कोविड वेक्सीनेशन का प्रमाण पत्र होना चाहिए ।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक 19 दिसम्बर, 2022 को उप रोजगार कार्यालय, सुन्दरनगर में प्रातः 10 बजे नियोक्ता के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों । साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...

मानसून सीजन में 8 हजार हेक्टेयर भूमि पर पौधारोपण करेगा वन विभाग, रोपे जाएंगे 50 लाख पौधे

हिमखबर डेस्क इस बार के मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश...

नेशनल के लिए चुनी गई हिमाचल की जूनियर हॉकी टीम, 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की जूनियर हॉकी टीम के लिए...