मदन राणा बने राष्ट्रीय सरपंच संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष,तिलक राज चुने गए जिला काँगड़ा के अध्यक्ष

--Advertisement--

Image

शाहपुर – अमित शर्मा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की जांगल पंचायत में हिमाचल प्रदेश के ग्राम पंचायत प्रधानों की संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश स्तर एवं केंद्र स्तर पर ग्राम प्रधानों को आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो पंचायत प्रधानों को समस्या आ रही है उसके लिए फरवरी माह में राष्ट्रीय सरपंच संघ द्वारा लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सरपंच संघ ने पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

साथ ही इस बैठक के दौरान सरपंच इस संगोष्ठी में हिमाचल में सरपंच संघ के पदाधिकारियों का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम पलसानिया (राजस्थान) एवं कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय एवं मीडिया सलाहकार प्रेम साहू (छत्तीसगढ़) उत्तर क्षेत्रीय महासचिव कुमारी शालू देवी (हिमाचल) एवं एडवाइजरी मेंबर राकेश एवं धर्मेंद्र अहलावत (हरियाणा) की अध्यक्षता में किया गया।

वहीं प्रधान मदन राणा को राष्ट्रीय सरपंच संघ हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष तथा पंचायत हारचक्कियां के प्रधान तिलक राज को जिला कांगड़ा अध्यक्ष चुना गया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर ग्राम प्रधान बेबी रबजेश , तृप्ता, चंद्रकांता, मंगलसिंह, देशराज दुर्गादास, पूर्णचौधरी, कस्तूरी लाल, मंजीत राणा, हेमराज, भीकम सिंह, गगन सिंह सहित क्षेत्र के समस्त पंचायत प्रधान उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...