चंबा में भीषण अग्रिकांड: सिंगी गांव में दो घरों में आग लग जाने से लाखों का नुकसान

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

ग्राम पंचायत सिंगी के सिंगी गांव मे शुक्रवार दोपहर बाद आग लगने से दो मकानों की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान आंका गया है। आग लगने की सही वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद सिंगी गांव के त्रिलोकनाथ व ज्ञान चंद के मकान की उपरी मंजिल से अचानक आग की लपटें उठने आरंभ हो गईं। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

मकानों से आग की लपटें उठती देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य आरंभ करने के साथ दमकल विभाग को सूचित किया।

सूचना पाते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से बेकाबू आग पर काबू पाया। मगर तब तक दोनों मकानों की उपरी मंजिल जलकर राख हो गई।

उधर, सिंगी पंचायत के उप प्रधान अजय कुमार ने खबर की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...