राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल होंगे कांग्रेस विधायक

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक शुक्रवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे।

शुक्रवार को यात्रा के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए वीरवार शाम को सभी विधायक एक साथ वोल्वो बस में राजस्थान के अलवर के लिए रवाना हुए। शुक्रवार सुबह विधायक राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करेंगे।

वहीं, प्रदेश में मंत्री पद के दावेदार विधायकों ने वीरवार को दिन भर नई दिल्ली में अपने-अपनी लॉबिंग करने के लिए कई वरिष्ठ नेताओं के पास हाजिरी लगाई। शुक्रवार शाम तक सभी विधायकों के राजस्थान से दिल्ली लौटने की योजना है।

प्रदेश में जल्द मंत्रिमंडल का गठन होना है। ऐसे में मंत्री पद के तलबगार विधायक सेटिंग करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

वीरवार दोपहर को प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के घर में जुटने से पहले कई विधायकों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय जाकर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

मंत्री पद की पैरवी करवाने के लिए विधायक हर उस नेता से मिल रहे हैं, जिनके कहने से उन्हें प्रदेश मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 19 दिसंबर तक प्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन होने के आसार कम हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू का 20 दिसंबर को शिमला लौटने का कार्यक्रम है। 20 दिसंबर तक मुख्यमंत्री दिल्ली में आलाकमान से चर्चा कर मंत्रिमंडल का स्वरूप तैयार करेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली में ही रहते हुए मंत्रियों की सूची जारी होने की संभावना भी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...