घर के पास फंदे से लटका मिला व्यक्ति, पुलिस जांच में जुटी

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

उपमंडल भोरंज के कस्बे तरकबाड़ी के साथ लगते गांव मालियां गांव में फंदा लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नरोत्तम पुत्र भाग सिंह गांव सुसनाट (बरोट) जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार नरोत्तम पुत्र कई वर्षों से अपने ससुराल गांव मालियां में रहता था और मुंबई में गाड़ी चलाता था। वीरवार सुबह उनका शव घर की पशुशाला के समीप खैर के पेड़ के साथ लटका मिला।

मृतक की बेटी ने बताया कि बीती रात खाना खाने के बाद  करीब 11 बजे तक वह सभी कमरे में बैठकर बाते करते रहे और सुबह जब वह उठी तो देखा कि घर का गेट खुला था। वह कब पशुओं को चारा डालने के लिए पशुशाला गई तो पिता की लाश पशुशाला के बाहर पेड़ से लटकी दिखाई दी।

उधर, भोरंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है, उक्त व्यक्ति द्वारा फंदा लगाने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...