22 साल के युवक की संदिग्ध मौत, एक साल पहले हुआ था अंतरजातीय विवाह

--Advertisement--

Image

नाहन, 15 दिसंबर – नरेश कुमार राधे

शहर के अस्पताल राउंड में 22 साल के युवक की संदिग्ध मौत होने का समाचार मिला है। हालांकि पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। लेकिन पुलिस हर नजरिए से मामले की तह तक पहुंचना चाहती है। यही कारण है कि घटनास्थल की जांच को लेकर एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक संगड़ाह उपमंडल के कडोली गांव का रहने वाला रोहित पुत्र बलवीर सिंह कुछ अरसे से शहर के अस्पताल राउंड में 19 वर्षीय पत्नी के साथ रह रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक ने तकरीबन एक साल पहले अंतरजातीय विवाह किया था।
लव मैरिज के बाद रोहित नाहन में ही रह रहा था। घटनास्थल पर जांच में पुलिस ने पाया कि 22 वर्षीय रोहित ने पानी गर्म करने की रॉड की तार का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। 

पुलिस को मेडिकल कॉलेज से देर रात इस बात की सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को ब्रॉड डेड लाया गया है। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी व थाना प्रभारी की टीम मौके पर पहुंची।

फिलहाल पुलिस को युवक का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया जा रहा है।

उधर, डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी शाह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शुरुआती तौर पर आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। लेकिन फाउल प्ले की आशंका को खारिज करने के मकसद से एफएसएल की मदद भी ली जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...