
शाहपुर – नितिश पठानियां
राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव एवं नगरोटा बगवां के विधायक रघुवीर सिंह बाली समर्थकों ने कहा कि उन्हें मंत्री पद मिलना चाहिए ।रघुवीर सिंह बाली समर्थक राजीव उपमन्यु, अनूप शर्मा, सुदर्शन, अश्वनी, सुशील, बिन्दु राणा, देवकी महाजन, देवेंद्र लठ, राहुल उपमन्यु, ठाकुर योगराज व ठाकुर चमेल सिंह ने कहा की रघुवीर सिंह बाली भारी मतों से विजय हो कर विधान सभा में पहुंचे हैं ।
उन्होंने राष्ट्रीय व प्रादेशिक तौर संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य किया है उनको राष्ट्रीय राजनीति के इलावा प्रदेश की राजनीति का अच्छा अनुभव है ।वहीं अपने विधान सभा क्षेत्र के इलावा पूरे हिमाचल में उनका जनता के साथ जुड़ाव है ।
बाली मंत्री पद मिलने पर एक सामान जनसेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि रघुवीर सिंह बाली का अपने पिता जी एस बाली की तरह समाज सेवा करने का जज्बा बचपन से ही है।
वह जनता के हित के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। मंत्री पद मिलने पर पूरे प्रदेश में एक सामान जनसेवा कर सकेंगे ।
