‘साजिश रची तो गोली मार दूंगा’, हिमाचल कांग्रेस MLA रामकुमार चौधरी को धमकी, पूर्व विधायक की मौसी के बेटे पर केस

--Advertisement--

Image

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत दून विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक राम कुमार चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है. इसका ऑडियो वायरल हुआ है.

पुलिस ने अब विधायक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. वायरल ऑडियो में नवनिर्वाचित विधायक रामकुमार चौधरी को गोली मारने की बात कही गई है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. दरअसल, जैसे ऑडियो राम कुमार चौधरी के परिवार वालों के पास आई तो उन्होंने ऑडियो के बेस पर पुलिस थाना बद्दी में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

ऑडियो में जोगी नाम का युवक सल्लू से बातचीत कर रहा है और एमएलए राम कुमार चौधरी को गोली मारने की भी धमकी दे रहा है. आरोपी गाली-गलौज करते हुए कहता है कि अगर पम्मी के खिलाफ किसी ने कोई साजिश रची तो उसे मार गोली दूंगा.

बता दें कि दून से रामकुमार चौधरी कांग्रेस के विधायक चुने गए हैं. बीता चुनाव वह हार गए थे. जबकि 2012 में वह जीतकर विधानसभा पहुंचे थे.

क्या कहते हैं एसपी बद्दी

एसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा है कि पुलिस थाना बद्दी में विधायक राम कुमार चौधरी के बेटे ने एक मामला दर्ज करवाया है कि एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनके पिता को गोली से मारने की बात कही गई है.

फिलहाल, एसपी बद्दी ने कहा है कि पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...