प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता राजा पटेरिया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

दिल्ली – नवीन चौहान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को पन्ना जिला पुलिस ने मंगलवार सुबह दमोह जिले के हटा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पटेरिया को हटा पुलिस की मदद से सुबह उनके निवास से गिरफ्तार किया गया।

पन्ना जिले की पवई पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के लिए अपने साथ लेकर पवई आई। हटा से विधायक रह चुके राजा पटेरिया का कल से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे श्री मोदी की हत्या करने संबंधी बयान दे रहे हैं।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं आयीं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा था।

कल ही पवई थाने में पटेरिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पटेरिया का यह वीडियो एक दो दिन पुराना पवई का बताया गया है, जिसमें वे कुछ लोगों को संबोधित करते हुए मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहने संबंधी बात कहते हुए सुने जा रहे हैं।

मामला बढ़ता देख पटेरिया ने एक वीडियो संदेश के जरिए सफाई देने की भी कोशिश की और कहा कि वह मोदी की राजनीतिक हत्या की बात कह रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...