हिमाचल कैबिनेट में पेंच: मंत्रिमंडल गठन से पहले राहुल गांधी ने अलवर बुलाए कांग्रेस के सभी 40 विधायक

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल में 15 दिसंबर से पहले मंत्रिमंडल गठन की संभावना नहीं दिख रही है, क्योंकि राहुल गांधी ने सभी 40 विधायकों को राजस्थान के अलवर में बुला लिया है।

राहुल गांधी इनदिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि हिमाचल से सभी 40 कांग्रेस विधायक इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं। जहां तक कैबिनेट गठन की बात है, तो इसमें पार्टी हाईकमान का हस्तक्षेप जरूर रहेगा।

सोमवार को भी सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री का विधायकों के साथ बैठक का दौर जारी रहा।

हालांकि बैठक में मंत्रिमंडल के गठन पर क्या बात हुई, इस पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सरकार में मंत्री बनाने से ठीक पहले राहुल गांधी के बुलावे ने नईं चर्चाओं को हवा दे दी है।

अब माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल गठन में राहुल गांधी की भी चलेगी। बहरहाल, सबसे ज्यादा पेंच कांगड़ा जिला पर है, क्योंकि कांगड़ा से हर सरकार में चार मंत्री बनते आए हैं, चूंकि कांगड़ा ने सरकार बनाने में 10 विधायक दिए हैं, तो जिला की अनदेखी नहीं की जा सकती। अब देखना यह होगा कि पार्टी हाईकमान किस तरह से संतुलन बनाती है और कांगड़ा के हिस्से क्या आता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...