कांगड़ा के मटौर में चलती टाटा नैनो गाड़ी में लगी आग

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

थाना कांगड़ा के अंतर्गत मटौर गांव के पास एक चलती टाटा नैनो कार में अचानक आग लग गई। इस दौरान दोनों तरफ ट्रैफिक जाम होने से लंबी-लंबी कतारें लग गई।

दमकल विभाग के अनुसार सोमवार दोपहर कार चालक ने गाड़ी से धुआं निकलते देखा तो वह कार को लगभग 100 मीटर आगे ले गया ताकि घनी आबादी को आग से बचाया जा सके।

कार में चालक सहित चार लोग बैठे थे जो सुरक्षित कार से नीचे उतर गए थे। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने करीब आधा घंटे के बाद आग पर काबू पाया और इसके बाद यातायात चालू हो पाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...