शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन करेगी सीएम सुक्खू का ग्रैंड वेलकम, संघ अध्यक्ष बलवीर चंदेल ने बनाया प्लान

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल के नए सीएम सुखविंदर सुक्खू का कांगड़ा पहुंचने पर ग्रैंड वेलकम किया जाएगा। यह बात शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष बलवीर चंदेल ने कही।

बलवीर चंदेल वर्चुअली अपनी एसोसिएशन की कोर टीम से जुड़े हुए थे। इस दौरान तय हुआ कि नए मुख्यमंत्री से शीघ्र समय लिया जाएगा। उसके बाद उनका कांगड़ा जिला आने पर शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन के नुमाइंदे भव्य स्वागत करेंगे।

बलवीर चंदेल ने कहा कि शिक्षा बोर्ड कर्मचारी यूनियन को नई सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार जल्द ही ओल्ड पेंशन को बहाल करने जा रही है। ऐसे में कर्मचारी यूनियन भी नई सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने निचले हिमाचल के एक छोटे से जिला हमीरपुर से मुख्यमंत्री चुना है। यह पूरे हमीरपुर, निचले हिमाचल समेत प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सुक्खू एक छोटे से परिवार से आगे बढ़े हैं। वह आमजन का दर्द भली भांति समझते हैं।

उन्होंने कभी छोटे शिमला में कालेज के दिनों में दूध और अखबार बेची है। इस कारण उन्हें निर्धन लोगों का दर्द पता है। प्रदेश को उनके सीएम बनने से फायदा होगा। चंदेल ने कहा कि नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का असली राजनीतिक सफर शिमला नगर निगम से शुरू हुआ था।

छात्र राजनीति के बाद सुक्खू ने साल 1992 में नगर निगम शिमला में पार्षद पद पर अपना पहला चुनाव लड़ा था। यह चुनाव छोटा शिमला वार्ड से लड़ा गया। अपने पहले ही चुनाव में सुक्खू ने जीत हासिल की और नगर निगम सदन का हिस्सा बने। ऐसे में उन्हें शहर की समस्याओं का पता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में खाली पदों को भी जल्द भरा जाएगा। कांग्रेस ने पांच साल के अंदर पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। उम्मीद है इस पर नई सरकार जल्द बड़ी पहल करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...