राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला के स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला मे लगाए जा रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तृतीय दिन स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया ।

स्वयंसेवीओ ने सुबह प्रभात फेरी गांव में निकालने के बाद योग तथा आसन किए। नाश्ता करने के बाद लड़कों ने 4 फुट ऊंचा तथा 68 फुट लंबा आरसीसी से एक डगा बनाया! लड़कों के ही एक ग्रुप ने विद्यालय परिसर में पेंट किया! लड़कियों ने विद्यालय परिसर में नालियों की सफाई रास्तों की सफाई लाइब्रेरी तथा एमडीएम कमरों और साइंस ब्लॉक की सफाई की।

शाम के समय डॉक्टर विकास मतलोटिया तथा उनकी धर्मपत्नी ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला मे लगाए जा रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तृतीय दिन को शारीरिक स्वास्थ्य तथा नशे के दुष्प्रभाव विषय पर बड़ी बारीकी से समझाया।

जिला उप समन्वयक तथा कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह और रीना शर्मा ने उनका धन्यवाद करते हुए बच्चों को उनके द्वारा किए गए श्रमदान कार्यों की प्रशंसा की और मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्य को विद्यालय हमेशा याद रखेगा।

पाठशाला प्रधानाचार्य बबीता सहोत्रा ने स्वयंसेवियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा कहा उनकी मेहनत कभी भी बेकार नहीं जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...