ददाहू में 24 साल के युवक की मौत, ठेकेदार के पास बिजली के उपकरण बनाने का करता था काम

--Advertisement--

Image

श्रीरेणुकाजी – नरेश कुमार राधे

ददाहू के साथ लगते खैरी चांगन गांव के 24 वर्षीय एक व्यक्ति की देर रात रहस्यमयी परिस्थिति में मृत्यु हो गई है, जिसे तुरंत सिविल अस्पताल ददाहू में लाया गया। चेकअप के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही संगड़ाह डीएसपी मुकेश कुमार तुरंत सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचे।

उन्होंने खुद मृतक के शरीर का निरीक्षण किया। उन्होंने घटनास्थल पर जाकर मौके का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि यह व्यक्ति किसी ठेकेदार के पास काम करता था, वहां पर यह बिजली के उपकरण बनाने का कार्य करता था। वहां पर यह व्यक्ति डीलिंग का कार्य कर रहा था।

अचानक ड्रिल करते हुए इसके गले में मफलर या कुछ अन्य चीज पड़ी हुई थी, जिसकी चपेट में यह आ गया। इस व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई है।

डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि हर पहलू से इसकी जांच की जाएगी। इस व्यक्ति का पोस्टमार्टम मेडिकल कालेज नाहन में करवाया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...