चंडीगढ़-मनाली NH पर चार मिल के समीप लैंडस्लाइड, हाईवे अवरुद्ध

--Advertisement--

Image

मंडी, 10 दिसंबर – डॉली चौहान

शुक्रवार देर शाम लगभग 10 बजे नेशनल हाईवे चंडीगढ़ मनाली ओर चार मिल में लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया। अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में लैंडस्लाइड हो गया। हालांकि फोरलेन निर्माण का कार्य शाम 6 बजे से बंद हो जाता है, लेकिन अचानक रात को पहाड़ी से मलबा आ गिरा।

गनीमत यह रही इसमें कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। रात को इस मलबे को हटाना काफी मुश्किल था। जिस कारण सुबह प्रशासन ने कंपनी के सहयोग से मलबा हटाने के लिए मशीनरी लगा दी है।

बताया जा रहा है कि तकरीबन दोपहर 12 बजे तक रास्ता खुल जायेगा।दोनो तरफ रात से ही वाहनों की लंबी कतारें लगी है। जब तक नेशनल हाईवे बहाल नहीं होता तब तक वैकल्पिक मार्ग पंडोह गोहर व मंडी कटोला बजौरा का प्रयोग करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...