हिमाचल में हटी चुनाव आचार संहिता, विकास कार्य पकड़ेंगे रफ्तार

--Advertisement--

Image

शिमला, 10 दिसंबर – नितिश पठानियां

हिमाचल में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आदर्श आचार संहिता खत्म हो गई है।  निर्वाचन आयोग ने शनिवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

आचार संहिता हटने के बाद राज्य में अब विकास कार्य रफ्तार पकड़ सकेंगे। विधानसभा चुनाव की घोषणा की वजह से बीते 14 अक्तूबर से राज्य में आचार संहिता लागू थी। इस तरह बीते 57 दिनों से रुके हुए विकास कार्यों को गति मिलेगी और पुराने कार्यों के लिए बजट व टेंडर भी अब जारी हो सकेंगे।

पदोन्नतियों व जॉइनिंग का इंतज़ार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को राहत मिलेगी। विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू होगी। इसके अलावा कर्मचारियों के तबादले भी हो सकेंगे। कुल मिलाकर सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यों के लिए पहले की तरह निर्धारित मापदंडों के अनुसार गतिविधियां की जा सकेंगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...