
व्यूरो रिपोर्ट
उपमंडल रक्कड़ की ग्राम पंचायत नाहन नगरोटा के दो दिन से गायब युवक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हर्ष शर्मा (21) पुत्र राजेश शर्मा की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने तीन दिन पहले पुलिस थाना रक्कड़ में दर्ज कराई थी।
चंबा पत्तन में व्यास नदी किनारे स्थानीय लोगों ने युवक की चपल व बाइक खड़ी देखी। इसकी सूचना पंचायत प्रधान मोहित कुमार को दी। युवक का मोबाइल भी नदी के पास से बरामद हुआ है।
रक्कड़ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम व्यास नदी में युवक को ढूंढने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। पिता राजेश शर्मा प्राइवेट नौकरी करते है।
पुलिस थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। नदी किनारे युवक का सामान मिला है। व्यास नदी में एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की सहायता से ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
